
सारनी। कीटअप मे मैदान मे उतरकर जोश के साथ खेल और खिलाड़ी भावना के साथ अपने खेल से महाकाल बोरी की क्रिकेट टीम सारनी के दर्शकों का दिल तो जीतने मे कामयाब हो गई लेकिन कम रोशनी मे फाइनल खेलने उतरी यह टीम रामरख्यानी स्टेडियम मे फ़ाइनल का खिताब जीतने से दुर रह गई और 25000 हजार इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता की उप विजेता बनने मे कामयाब रही। सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मे शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने बैतूल पुलिस इलेवन को 62 रन पर रोककर आसानी से जीत प्राप्त कर फाइनल मे प्रवेश किया, तो महाकाल बोरी ने क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा को हराकर फाइनल मुकाबले मे जगह बनाई समय अधिक हो जाने के चलते फाइनल निर्धारित 10 ओवर की बजाय कमेटी द्धारा महज 6,6 ओवर का कराने का निर्णय लिया करीबन 5,10 सायंकाल पर प्रारंभ हुए फाइनल मे टॉस जीतकर शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने 43 रन का लक्ष्य बोरी को दीया लेकिन कम रोशनी का खामियाजा महाकाल बोरी को भुगतना पड़ा जिसके चलते खिलाड़ी लगातार आउट होते गए और शिवा इलेवन पाथाखेड़ा बाबा मठारदेव क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत 25000 की नकद इनामी राशि व ट्रॉफी पर कब्जा करने मे कामयाब रही,महाकल बोरी को उपविजेता के रुप मे 10000 हजार नकद और ट्रॉफी मठारदेव क्रिकेट समिति द्धारा प्रदान की गई। उपस्थित अतिथियों ने टीमों व खिलाडियों को पुरुष्कार प्रदान किए। बड़ी संख्या मे दर्शकों ने फाइनल मुकाबले का आनद लिया।
+ There are no comments
Add yours