शाहपुर। नगर परिषद शाहपुर के आरक्षण पद की प्रक्रिया होने के बाद अध्यक्ष के सर का ताज ओबीसी महिला के खाते में आया और यह साफ हो गया कि शाहपुर नगर परिषद के प्रथम अध्यक्ष के रूप में ओबीसी वर्ग से महिला यह ताज अपने सर पर पहनेगी। आरक्षण की प्रक्रिया में अध्यक्ष बनने का सपना पाले अन्य वर्ग के पुरुष नेताओं की उम्मीदों पर पूरा पानी फेर दिया गया है । जहां कांग्रेस भाजपा दोनों ही दल के स्थाई नेता अपनी किस्मत आजमाने के सपने देख रहे थे, इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी कर रखी थी। लेकिन आरक्षण ने उनके अरमानों पर ठंडा पानी फेर दिया और नगर सरकार का प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के खाते में आ जाने से उनके सारे समीकरण फेल हो गए।
प्रथम बार बन रही नगर परिषद में स्थानीय नेता सपने देख रहे थे कि यह ताज आपने सर पर आए इसके लिए वे लगातार प्रयासरत भी थे, भाजपा कांग्रेस के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड भी अपने स्तर पर प्रयास लगा रही थी। ओबीसी महिला के खाते में नगर अध्यक्ष का पद आने पर ओबीसी वर्ग की महिलाओं नेत्रों में खुशी है।
शाहपुर ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत थी, उसके बावजूद जनता की अपेक्षा पर जनप्रतिनिधि खरा नहीं उतर रहे थे तथा नगर के विकास में बुनियादी सुख-सुविधाओं का ढांचा विकास की कमी लोगों के मन में खेल रही थी जिसके लिए लगातार नगर परिषद के प्रयास किए जा रहे थे, जो सपना शिवराज सरकार द्वारा पूरा किया। अब जनता ओबीसी वर्ग की महिलाओं से उम्मीद लगाए बैठी है कि उनसे के आने से नगर के विकास को गति मिलेगी तथा जो विकास ग्राम पंचायत ना कर सकी वह विकास नगर परिषद से संभव होगा।
नगर सरकार के चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन चौक चौराहों पर चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई है भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार के टिकट के लिए कवायद शुरू कर दी है वहीं भाजपा मैं ओबीसी वर्ग की महिलाओं ने पिछले दिनों भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी दावेदारी करना प्रारंभ कर दी है हालांकि भाजपा में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं के नाम आने की चर्चाएं चल रही है । जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष और नगर परिषद के दावेदार रहे सूर्यकांत सोन की पत्नी रजनी सोनी, नगर परिषद बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले आशीष राठौर की भाभी रजनी ललित राठौर, पूर्व जनपद सदस्य श्यामा नायक, पूर्व विधायक मंगल सिंह के करीबी माने जाने वाले विक्की नायक भी अपनी पत्नी वर्षा नायक को नगर परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए जुटे हुए हैं!
वही कांग्रेस में अभी मंडलम अध्यक्ष की पत्नी सुनीता सराटकर ओर राहुल गांधी विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र (रिंकू) वर्मा अपनी पत्नी मोना वर्मा, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के करीबी मनोज वर्मा की पत्नी राधा वर्मा के लिए टिकट के लिए प्रयास लगाए हुए हैं।
+ There are no comments
Add yours