- हैदरी क्लब इटारसी , साई क्लब आमला व डी एस सी बैतुल मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर
- प्रतियोगिता का आज समापन दो सेमीफायनल व फायनल मुकाबला
- पुरुस्कार वितरण व सास्कुंतिक कार्यक्रम सीधा प्रसारण की व्यवस्था
सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 21वे दिन सुपर आठ के तीन मैच मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की आज का पहला मैच सारीक इलेवन भोपाल व डीसीए बैतुल के बीच खेला गया । सारीक इलेवन भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए सारीक इलेवन भोपाल ने 10 ओवरों में 9 विकेट पर 110 रन बनाए और डीसीए बैतुल के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए बैतुल 10 ओवर मे 80 रन हि बना पाई और यह मैच 30 रन से सारीक इलेवन भोपाल जीत गई । इस मैच के मैन आफ द मेच मकबुल रहे जिन्होने 19 रन एवं 2 विकेट हासील किये आज का दूसरा मैच हैदरी क्लब इटारसी व साई क्लब आमला के बीच खेला गया । साई क्लब आमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी साई क्लब आमला ने निर्धारित 10 ओवरों मे 7 विकेट पर 61 रन बनाए 62 रन का पिछा करने उतरी हैदरी क्लब इटारसी ने 5 ओवर मे 7 विकेट से यह मैच जित लिया इस मैच के मैन आफ द मैच कृष्णा जिन्होने 2 विकेट एव बल्ले से 7 रन बनाए। आज का तीसरा मैच शारीक इलेवन भोपाल व हैदरी क्लब इटारसी के बीच खेला गया। हैदरी क्लब इटारसी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी शारीक इलेवन भोपाल ने निर्धारित 12 ओवरों में आल आउट हो कर 101 रन बनाए 102 रनो का पिछा करने उतरी हैदरी क्लब इटारसी 12 वे ओवर मे आल आउट हो कर 60 रन हि बना पाई और 41 रन से यह मैच हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच शारीक क्लब भोपाल के नरेन्द्र लोधी (के,डी) जिन्होने 32 गेदों 59 रन कि पारी खेली मैन ऑफ द मैच बने। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कार्यक्रम के अतिथी दशरथ सिह जाट महेन्द्र सिह ठाकुर,मो. ताहीर राजेश बत्रा रवी ठाकुर एस एम हुसेन अशोक नामदेव, अविनाश पाल,अरविंद सिह विनय मदने, प्रकाश शिवहरे चन्द्रभान सिह सद्युवंशी मुकेश सोनारे बसंत नागले लक्की रघुवंशी प्रमेश्वर नागले हबीब अंसारी सोनू सोनी , प्रमोद सिह,सुभाष सिह, विक्की सिह, मुकेश यादव, नदीम हैदर, ग्राउण्ड मे पहुचकर खिलाडियो को मैन आफ द मैच का पुरुस्कार वितरण पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,योगेश बर्डे, सुभाष सिह खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, पिंटू अंसारी,सुभाष सिह,संजीत चौधरी सुनील सिंह चांद अंसारी बंटी पण्ड्राग्रे, सेहित अग्रवाल,हलचल गुप्ता,दिलिप विश्वकर्मा, राजा पंडाग्रे,गणेश महस्की, देवेन्द्र वामनकर अमित अग्रवाल,,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी कमल सातनकर, राजा गोहै जयदेव उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours