शहीद दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू को किया नमन

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में पार्टी कार्यकर्ताओ ने शहीद दिवस पर क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू के छायाचित्र पर नमन कर श्रृद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भारत की आजादी में अमर शहीद भगत सिंह ,राजगुरू, सुखदेव का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री शुक्ला ने बताया कि वर्ष 1931 में आज ही के दिन 23 मार्च को ब्रिटिश हुकुमत ने क्रांतिकारी भगतसिंह,सुखदेव ,राजगुरू को लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी थी। तीनो क्रांतिकारियो ने अत्याचारी ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ लडाई लडी थी। अंग्रेजो के साथ संघर्ष करते हुए भारत माता के लिए तीनो वीर सपूतो ने अपना बलिदान दे दिया। श्री शुक्ला ने कहा कि अमर शहीदो का देश पर मर मिटने का जज्बा हमेशा हमें प्रेरित करता है। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, जिला मंत्री अतीत पंवार, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, अल्पसंख्यक प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, सतीश बडोनिया, नारायण रघुवंशी, कैलाश धोटे, मनोज विश्वकर्मा, पवन यादव, नरेश जावलकर, नितेश सोनी, मनीष मिसर, सागर शेषकर, आशीष पंवार, राहूल धोटे, राजा सूर्यवंशी, अकरम खान, रवि सोनी, दीपक नानकर, संजू लिखितकर, कृष्णा अमरूते, सुनीता देशमुख, माधुरी साबले, शारदा पाटिल, निलम वागद्रे, गौरी बालापुरे, वर्षा खाडे, प्रवीण वराठे, शेखर बारस्कर सहित बडी सख्या में पार्टी कार्यकर्ताओ ने शहीदो को नमन किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours