व्यावसायिक वाहन चालकों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 09 जनवरी को

बैतूल। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 जनवरी रविवार को जिला परिवहन कार्यालय साकादेही इटारसी रोड बैतूल के प्रांगण में जिले में निवासरत व्यावसायिक वाहन चालकों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी व्यावसायिक वाहन चालकों से इस नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours