वृद्धजनों की सेवा कर मनाया अपना जन्मोत्सव

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल के भाजपा नेता एवं पूर्व मंडलध्यक्ष सुधा चंद्रा ने अपने जन्मदिन पर घर से बेघर हुए वृद्धजनों के बीच वृद्धजनों को भोजन करवाकर सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि हम कोई भी अगर अपने परिवार में कार्यक्रम करते हैं, तो हम सभी को हमारे माता-पिता स्वरूप घर से बेघर हुए वृद्धजनों के बीच आकर अगर हम कार्यक्रमों को मनाए तो इससे समाज में सेवा भाव का वातावरण निर्माण होता हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने अपना जन्मोत्सव का कार्यक्रम बाबा मठारदेव वृद्ध आश्रम में किया यह हम सभी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि बाबा मठारदेव आश्रम में रहने वाले जो भी वृद्धजन हैं वह हम सभी के माता-पिता स्वरूप समय-समय पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता सामान्यता अपने परिवार के कार्यक्रमों में बाबा मठारदेव वृद्ध आश्रम सम्मिलित करते हैं हम सभी के लिए गर्व की बात है और ऐसा हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव करते रहना चाहिए। जबकि समाजसेवी भाजपा मंडल के महामंत्री किशोर बरदे ने पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा के जन्मदिवस पर अपने हाथों से वृद्ध जनों को भोजन परोसा, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बाबा मठारदेव वृद्ध आश्रम को भाजपा के सभी पार्षद अपना घर के सामान ही देखते हैं। समय-समय पर वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक सभी भाजपा पार्षद समय-समय पर आकर बाबा मठारदेव वृद्ध आश्रम की देखभाल करते हैं और जो भी आवश्यकता पड़ती है। भाजपा के पार्षद उसे पूरा करने का पूरा प्रयत्न करते हैं, यह हम सभी का अपना घर है। इस अवसर पर
भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यक्रम समिति सदस्य पंजाब राव बारस्कर, रेवा शंकर मगरदे, राजकुमार नागले, मुकेश यादव, राकेश सोनी, प्रवीण सोनी, योगेश बरदे, राहुल कापसे, विनय राय, विनय मदने, जॉन पांडे, पंजाब चौकीकर, दिलीप पवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours