विधुत वितरण कंपनियों के निजीकरण के विरोध में भोपाल मे रैली 7 फरवरी को

Estimated read time 0 min read

सारनी। यूनाइटेड फोरम के  संयोजक सोनू प्रताप पांडे, अभियंता संघ के हिरेश तिवारी ओर विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के  क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि  मध्यप्रदेश  यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर 7 फरवरी को भोपाल में विशाल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली  गोविन्दपुरा भोपाल से वल्लभ भवन तक शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन के  बाद संपन्न करने के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को   बिजली कंपनीयो के निजीकरण के विरोध में  ज्ञापन दिया जाएगा। यूनाइटेड फोरम की मांगो में प्रमुख केंद्र सरकार द्वारा वितरण कंपनियों के निजीकरण का विरोध एवं जारी स्टैण्डर्ड बिड डाकयूमेट को मध्यप्रदेश में  लागू नहीं किया जाए । प्रदेश में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारी/ अधिकारीयो को बिहार एवं आंध्रप्रदेश सरकार की तरह नियमित करना। मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल के कार्मिको की पेंशन की सुनिश्चित व्यवस्था उत्तर प्रदेश शासन की तरह गारंटी लेकर पेंशन ट्रेजरी से दी जाए। अधिकारी/ कर्मचारीयो के सभी वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। कंपनी केडर के कार्मिको को एवं संविदा कर्मीयो को 50 % साथ ही सेवा निवृत्त कार्मिकों को 25 % विद्युत छुट देना। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्थगित किये गये महंगाई भत्ता ओर वार्षिक वेतन वृद्धि का लागू कर  भुगतान किया जावे। इसी के साथ जिले की सभी विद्युत वितरण केंद्रो से भी कर्मचारी भोपाल रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। विद्युत वितरण केंद्र सारनी मे  प्रमोद वरकडे सहायक प्रबंधक से 7 फरवरी को भोपाल  रैली   को सफल बनाने के लिए चर्चा की सोनू प्रताप पांडे एवं अंबादास सूने  इस मौके पर वितरण केंद्र के अन्य कर्मचारी भी  उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours