विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे नपा अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के कर कमलों से हुआ बाबा मठारदेव मेले का शुभारंभ

Estimated read time 0 min read
  • वार्ड क्र9 में एक्यूप्रेशर पार्क एवं जिम की दीवार पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन विधायक द्वारा किया गया

सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी द्वारा बाबा मठारदेव मेले के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, नगर पालिका के उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण कर बाबा मठारदेव मेले का शुभारंभ किया । नगर पालिका द्वारा आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि व्यपारी गण उपस्थित थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती द्वारा बाबा मठारदेव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि बाबा की असीम कृपा से क्षेत्र सुव्यवस्थित रूप से संचालित होता आ रहा है।तत्पश्चात क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा शुभारंभ सभा को संबोधित करते हुए कहां की कोरोना वायरस के कारण इस बार मेला लगने की संभावना कम थी किंतु जैसे ही मेले की तिथि नजदीक आ रही थी क्षेत्र की जनता में मेले को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही थी प्रशासनिक स्तर पर मेले को लगाने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी प्रशासन से आग्रह निवेदन उपरांत सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना वायरस ने बचाव का पालन कर मेले का संचालन करने की अनुमति मिल पाई है।विधायक द्वारा इस अवसर पर व्यापारियों एवं अन्य नागरिकों से अपील की कि वे शासन के निर्देशों का पालन कर मेले में अपनी सहभागिता दे। मेले का शुभारंभ उपरांत मा. विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने वार्ड क्रमांक 9 में एक्यूम प्रेशर पार्क एवं जिम का लोकार्पण किया एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारणी की छात्राओं द्वारा पार्क की दीवारों पर की गई कलाकृति का अवलोकन कर उपस्थित छात्राओं को आकर्षक संदेश वाहक कलाकृति बनाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उसके पश्चात राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु जिन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया ऐसे परम पूज्य स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राम मंदिर स्थित स्वामी जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा की स्वामी जी का संदेश उठो और चलते रहो, चलते रहो जब तक कि लक्ष्य न प्राप्त कर लो। सदियों तक युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा स्वामी के दिखाए हुए मार्ग पर युवाओं चले तो वे निश्चित ही अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे ।
मेला शुभारंभ करने आए विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का  कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे सारणी व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय एवं बागडोना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजू बत्रा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि इस विषम परिस्थितियों में क्षेत्र की आस्था का केंद्र बाबा मठारदेव का मेला लगना संभव नहीं दिख रहा था किंतु क्षेत्र के विधायक के प्रयास से मेला लग पा रहा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। समस्त व्यापारियों की ओर से मेले के आयोजन हेतु व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिषद सारणी और क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने किया राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निमित्त निकली राम भक्तों की रैली का स्वागत
अवसर पर भाजपा नेता पी.जे शर्मा, भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह,पंजाब राव बारस्कर, दशरथ सिंह जाट,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,मोहन मोरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,मंडल के महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे, फूलचंद यादव, शिबू सिंह,रविंद्र देशमुख, दीपक पटेल,बंटी अग्रवाल, कृष्णा साहू, रेवा शंकर मगरदे, विनय मदने,कुबेर डोंगरे, सुनंदा पाटिल, रूपलाल बेलवंशी, बंडू मकोड़े, राजकुमार नागले,मुकेश यादव, परमेश्वर नागले, प्रवीण सोनी, राहुल कापसे, विनी रॉय,विजय सोनी, राकेश सोनी,उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours