आमला। आर्थिक एव सामाजिक रूप से कमजोर आमला एवम आस पास के लोगों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्वीकृति शासन के द्वारा प्रदान की गयी है जिसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रुप मे देखा जा रहा है।आमला में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रारंभ किए जाने हेतु आमला विधायक डॉ योगेश पण्डाग्रे, कलेक्टर राकेश सिंह से मिले एवं आमला शहर के आसपास पर्याप्त भूमि का चयन किये जाने एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय के स्थाई भवन निर्माण तक वैकल्पिक भवन में विद्यालय का संचालन प्रारंभ किए जाने की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गयी। इस एकलव्य आवासीय विद्यालय में लगभग 20 करोड़ से भी अधिक की राशि से शाला भवन, कन्या तथा बालक छात्रावास तथा स्टाफ क्वार्टर के निर्माण भी किया जाएगा तथा विद्यालय का पूर्ण क्षमता पर संचालन प्रारंभ होने के बाद यहाॅं विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जनताति वर्ग के 490 छात्र-छात्राएं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सी.बी.एस.ई.) पाठ्यक्रम से शिक्षा अर्जन कर पाएंगे।
विधायक पण्डाग्रे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का माना आभार
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा मेरे विधानसभा क्षेत्र आमला में नवीन एकलव्य आवासीय विद्यालय स्वीकृत किये जाने पर आमला की जनता की ओर से में आभार वयक्त करता हु अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए पूर्ण रूप से समर्पित सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण एव जनजतीय बहुल क्षेत्र में राह रहे लोगो को उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।,यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा।
भाजपा नगर मंडल अध्य्क्ष रामकिशोर देशमुख ,नरेंद्र गढेकर एव समस्त मण्डल पदाधिकारीयो,शिक्षाविदो ,किसानों व्यपारी संघो,द्वारा आमला को इस बड़ी सौगात के भ लिये माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री माननीय श्रीमती मीना सिंह एव विधयाक डॉ योगेश पण्डाग्रे का आभार व्यक्त किया ।
+ There are no comments
Add yours