बैतूल । भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में रविवार को 95 लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया। विजय भवन टीकाकरण केन्द्र पर रविवार को एक 70 वर्षीय बुजूर्ग महिला श्रीमती कुसूम लव्हाहे ने भी कोरोना का टीका लगाकर आमजन को टीकाकरण को लेकर संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भी मौजूद थे। पार्टी के जिला टीकाकरण प्रभारी कृष्णा गायकी ने सभी पात्र लोगो से शीघ्र वैक्सीनेशन कराने का अनुरोध किया है।
विजय भवन सेंटर में 70 वर्षीय बुजूर्ग महिला ने कराया वैक्सीनेशन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours