विकसित भारत के लिए संकल्प के साथ मैदान में उतरें कार्यकर्ता – शुक्ल

Estimated read time 0 min read
  • लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

बैतूल। इस बार का लोकसभा चुनाव अब तक का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम उस महत्वपूर्ण मिशन को बहुत करीब है। जिसे डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय ने शुरू किया था। आने वाला लोकसभा चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से अपने कार्य में जुट जाए। उक्त उदगार मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोकसभा कलस्टर प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किए। उन्होने कहा कि संगठन से मिले दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करना हम सब का दायत्यि है। श्री शुक्ल ने कहा कि भाजपा को इस मुकाम तक पहुचाने में अटल अडवानी एवं ठाकरे जी जैसेे मनिषीयों का महत्वपूर्ण योगदान है जिन्होने विपरित समय में काम कर संगठन को आगे बढाया। हमारे वरिष्ठ न तो झूके न ही टूटे। हमने मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन एवं राष्ट्रवाद का उदाहरण स्थापित किया। आज कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन चुका है। गरीबो का कल्याण हमारी सबसे बडी प्राथमिकता है। हम एक एक लाभार्थी से संपर्क कर लोकसभा के चुनाव में सफलता का नया इतिहास रचेगंेे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग संगठन प्रभारी पंकज जोशी ने कहा कि संचालन एवं प्रबंधन चुनाव मे महत्वपूर्ण होते है। प्रबंध समिति का कार्य माला के उस धागें की तरह है जो दिखाई नही देता। लेकिन पूरी जिम्मेदारी उसी पर होती है। बैठक में स्वागत उदबोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हमने विधानसभा चुनाव में हमने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। निकाय और ग्राम सरकार के चुनावों मे भी सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओ के परिश्रम को जाता है। श्री शुक्ला ने कहा कि आने वालेे लोकसभा चुनाव में बैतूल से भाजपा प्रत्याशी के जीत का अंतर 4 लाख से अधिक होगा। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक का संचालन जिला महामंत्री द्वय कमलेश सिंह एवं सुधाकर पंवार ने किया एवं अंत में आभार भाजपा जिलाध्यक्ष हरदा राजेश वर्मा काका ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच पर  संासद दुर्गादस उइके, लोकसभा प्रभारी भरत सिंह राजपुत, लोकसभा संयोजक अलकेश आर्य मौजूद रहे। बैठक में बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल, विधायक आमला डा.योगेश पंडाग्रे, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक घोडाडोगरी गंगा उइके, विधायक भैसदेही महेन्द्रसिंह चौहान, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, विधासभा प्रभारी, संयोजक ,विस्तारक ,दोनो जिलो के जिला महामंत्री, मोर्चो  के जिलाध्यक्ष, एवं दोनो ही जिलो सेे प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours