सारनी। नगरपालिका के वार्ड 30 शोभापुर जैरी चौक में देशी शराब दुकान खोल दी गई, जिससे कि आस-पास के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं एवं बच्चियों एवं राहगीरों को, उक्त क्षेत्र में रहवासियों एवं ग्राम भारती द्वारा संचालित स्वाधार गृह को देखते हुए की शराब दुकान को हटाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में आसपास के रहवासी एवं ग्राम भारती महिला मंडल संस्था द्वारा भी जिला कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ग्राम भारती महिला मंडल स्वाधार गृह ने पत्र लिखकर कहा कि। उनके द्वारा स्वाधार ग्रह का संचालन मंत्रालय महिला एवं बाल विकास के सहयोग से सन्न 2011 से सतत किया जा रहा हैं। यहाँ पर विभिन्न कारणों से पीड़ित परित्यज्ञा, बेसहारा महिलाओं को आश्रय प्रदान किया जाता हैं। स्वाधार गृह के समीप ही महेन्द्र पाटील द्वारा देशी शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संस्था द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र का संचालन केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड नई दिल्ली के सहयोग से 1999 से सफलतम रूप में किया जा रहा है। जिसमें 5 जून को वार्ड क्रमांक 30 टट्टा कॉलोनी, शोभापुर कॉलोनी की महिलाओं द्वारा महेन्द्र पाटील द्वारा देशी शराब की दुकान मोहल्ले से बाहर वाली दुकान मोहल्ले के अंदर दुर्गा स्टेज पर लगा ली गई हैं। जिससे पूरे समय शराब पिने वालो का ताता बना रहता है। यहाँ से बहु, बेटियों को पास के मंदिर जाने आने से डर बना रहता हैं। इस संबंध में यह प्रकरण परामर्श केन्द्र में 20/06 पर दर्ज किया गया। यथास्थिती जानने के लिये परामर्शदाताओं द्वारा अवलोकन किया गया। जिससे शराबियों का आना-जाना बना रहता हैं। जिससे स्वाधार गृह में निवासरत महिलाओं के साथ अनहोनी का खतरा बना रहता है। जिसके बाद जिला कलेक्टर से मांग करी गई कि वे वार्ड क्र. 30 टट्टा कॉलोनी की निवासरत महिलाओं एवं स्वाधार गृह ग्राम भारती महिला मंडल के समीप संचालित देशी शराब की दुकान हटवाये।
वार्ड क्रमांक 30 में शराब दुकान बंद कराने को लेकर ग्राम भारती महिला मंडल ने कलेक्टर को लिखा पत्र
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours