वाय डी पांढरा ने होशंगाबाद व टिमरनी को हराकर सुपर 8 में जगह बनाई

Estimated read time 0 min read
  • इंदौर थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने खिलाडियो को मैन आफ द मैच का पुरुस्कार वितरण किया

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 10 वे दिन सुपर आठ के तीन मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की
आज का पहला मैच एडी बॉयज होशंगाबाद व युवा मोर्चा घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया ।  एडी बॉयज होशंगाबाद ने टास जितकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए  एडी बॉयज होशंगाबाद  ने निर्धारित 12 ओवरों में ऑल आउट होकर  117 रन बनाए 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा मोर्चा घोड़ाडोंगरी ने पूरे 12 ओवर खेलते हुए मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मैच 20 रनों से हार गई । इस मैच के मैन ऑफ द मैच एडी बॉयज होशंगाबाद के पोलार्ड रहे जिन्होंने 23 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक एचएमएस के महामंत्री अशोक नामदेव, विनय मदने, अन्नू गोहे, नरेंद्र उघड़े, महेंद्र पवार द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
आज का दूसरा मैच एम एम क्लब पगढाल,व वाय डी पांढरा के बीच खेला गया । एम एम क्लब पगढाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए एम एम क्लब पगढालने 10 ओवर मे ऑल आउट होकर मात्र 64 रन बना पाई 65 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी  वाय डी पांढरा भोपाल के सितारो से सजी टिम ने 11 ओवर में 5 विकेट खोकर 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच वाय डी पांढरा के कपिल रहे जिन्होंने 34 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चौके और 6 छक्के जमाए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक  इंदौर थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,विनय मदने जगदीश पंवार अजय साखरे द्वारा दिया गया ।
आज के दिन का तीसरा मैच वाय डी पांढरा व एडी बॉयज होशंगाबाद के बीच खेला गया एडी बॉयज होशंगाबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण  करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए वाय डी पांढरा  ने निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 127 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 128 रन का पीछा करने उतरी एडी बॉयज होशंगाबाद  ने 9 ओवर खेलते हुए 75 रन पर ऑल आउट होकर यह मैच हार गई । वाय डी पांढरा यह मैच 52 रनों से जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच वाय डी  पांढरा के कपिल रहे जिन्होंने 18 गेंदों पर 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 छक्के और एक चौका जमाया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह नन्हे सिंह बाबू सिंह संगत शास्त्री संतु झरबड़े आशीष नागले द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा योगेश बरडे खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, ,,पिन्टू अंसारी,सुभाष सिह,संजीत चौधरी सुनील सिंह चांद अंसारी अजय पण्ड्राग्रे, हलचल गुप्ता,दिलिप विश्वकर्मा,,गणेश महस्की, देवेन्द्र वामनकर रोहित अग्रवाल,,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी कमल सातनकर, राजा गोहै जयदेव उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours