बोरदेही। भारतीय जनता युवा मोर्चा की लोकसभा चुनाव में महा विजय को लेकर युवा मोर्चा की वृहद बैठक का आयोजन किया गया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंद वाईकर ने बताया कि जिला नेतृत्व की मंशानुसार आगामी लोकसभा के चुनाव मे भाजपा की रीड की हड्डी कहे जाने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रहने वाली है।आज बैठक मे आगामी कार्यक्रमों के विषय मे कार्यकर्ताओ को जानकारी दी गई,और जल्द हि युवा मोर्चा नवमतदाता सम्मेलन का भी आयोजन करेगा जिसमे नये मतदाताओं को भी जागरूक किया जायेगा, आमला ग्रामीण मंडल की महत्वपूर्ण बैठक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद वाईकर के नेतृत्व में की गई जिसमें जिला मंत्री प्रदीप चौहान,आमला नगर मंडल उपाध्यक्ष नामेश्वर बारस्कर एवम् नीरज मालवीय उपस्थित रहे जिसमें भाजपा की जनकल्याण योजनाओं के बारे में एवं लाभार्थियों के बारे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हर एक बूथ एवं शक्ति केन्द्रो में जाकर एवं युवा सम्मेलन में युवाओं को जोड़ने का आग्रह किया एवम् होली मिलन समारोह एवं सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी गई सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का आग्रह किया । इसमें उपस्थितभाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद वाईकर,भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सागर धुर्वे,कोषाध्यक्ष संदीप पवार,उपाध्यक्ष मोनू साहू,दिनेश यदुवंशी, अमित उबनारे,संदीप वाईकर,कन्हिया यदुवंशी,प्रवीण भुमरकर दीपामंडाई,सागर बामने,हर्ष भूमरकर,विनय बामने,तरुण पाटिल ,अंकुश कोराइक,केतन पाटिल,योगेंद्र वाइकर, तारेन्द भुमरकर,दीपक भुमरकर, यश धुर्वे, पियूष भुमरकर,संस्कार आठनेरे,गोतम एवं सैकड़ो युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours