चिचोली। पिछले 2-3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है। माचना नदी में एक महिला के बह जाने के बाद उसकी मौत हो गई जिसका शव सुबह 10 माचना नदी के किनारे देखा गया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिचोली क्षेत्र में तेज बारिश से माचना नदी में आई बाढ़ से कटकुही ढोलियाढाना की महिला रुकमणी पति बद्री यादव 45 साल बाढ़ के पानी में बह गई थी।
जानकारी के मुताबिक देर शाम शौच के लिए गई हुई थी। महिला का शव घर से आधा किलोमीटर दूर माचना नदी के चिचोली पाढर मार्ग के पुल किनारे मिला। चिचोली पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
+ There are no comments
Add yours