सारनी। शहर के एबी-टाइप कालोनी की नर्सरी में दो दिन के अंतराल में दूसरा शव मिलने से कालोनी में सनसनी मच गई है। इससे पहले शनिवार सुबह नर्सरी में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ हरिओम चौरे का शव मिला था। हरिओम सुरक्षा गार्ड था। वहीं सोमवार दोपहर को नर्सरी के पीछे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। फिलहाल इस शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दरअसल शव 2-3 दिन पुराना है। बॉडी फूल गई है और कीड़े लग गए हैं। मृतक ने वाइट बनियान, पिंक टी-शर्ट और ब्लेक पेंट पहना है। शरीर पर कोई निशान नहीं मिले। एक हाथ का पंजा किसी जानवर ने शायद खा लिया है। मौके का निरीक्षण एसडीओपी रोशन कुमार जैन, टीआई रत्नाकर हिंग्वे और सब इंस्पेक्टर राहुल रघुवंशी ने किया। पंचनामा बनाकर मामले में मार्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने बरामद कर लिया है। संभवतः शिनाख्त होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा सकता है।
दो दिन के अंतराल में एबी-टाइप की नर्सरी के पीछे मिला दूसरा शव, मची सनसनी
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours