लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन आवे बस थमी बारिश निकली धूप

Estimated read time 1 min read
  • सतपुड़ा जलाशय के खुले तीन गेट

सारनी। लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है शुक्रवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिली है दोपहर के बाद धूप निकलने की वजह से राखी का त्यौहार मनाने में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर होने के कारण सतपुड़ा जलाशय का जल स्तर 14 31 फीट पर पहुंचने के कारण सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन को तीन गेट एक-एक फिट खोलना पड़ा है इसके अलावा संभावना व्यक्त की जा रही है कि रात में 3 की जगह 5 गेट खोले जा सकते हैं क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र के नदी नाले लगाता उफान पर चल रहे हैं जिसे देखते हुए सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन के माध्यम से यह निर्णय लिया गया है। 16 जून से लेकर समाचार लिखे जाने तक 1416 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है,और लगातार बारिश होने की संभावना अभी बनी हुई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours