- रेलवे सड़क हुई जर्जर ,आए दिन लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार
आमला। नगर की रेलवे कालोनी,लक्षमन नगर पहुच मार्ग सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है और खस्ताहाल सड़क पर दोपहिया वाहन सहित साइकल चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है । रेलवे स्टेशन मोड़ मार्ग से वार्ड नं 13 तक कि सैकड़ो मीटर पहुच मार्ग सड़क पिछले 1 वर्ष से ज्यादा समय से खस्ताहाल है सड़क में लंबे चौड़े गड्ढे हो गए है ।जबकि रोजाना यहा से हजारों लोग रेलवे कॉलोनी ,लक्षमन नगर ,वल्लाचाल, बड़इचाल के लिए आवाजाही करते है और यह एकमात्र सड़क ऐसी है जहा से रेलवे कॉलोनी के अलावा अन्य ग्रामो से आने वाले लोग आवाजाही करते है ।रेलवे कॉलोनी के पिंटेश ,अर्जुन,कमलेश पवार आदि ने बताया की पिछले 1 वर्ष से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन रेलवे के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नही है।
खस्ताहाल सड़क पर चलते है रोजाना गिट्टियों के डंफर
गौरतलब होगा की रेलवे की इस खस्ताहाल सड़क से रोजाना ओवरलोड सैकड़ो गिट्टी भरे डंफर पहुचते है। वही रेलवे को लगने वाली गिट्टी को पहुचाने रोजाना स्टोन क्रेशरों से डंफर आते जाते है जो की रेलवे के पुराने लोको शेड के पास गिट्टी डंप की जाती है फिर वेगनो से गिट्टियां अन्य स्टेशनों पर पहुचाई जाती है ।रेलवे की सड़क जर्जर होने के पीछे ओवरलोड डंफरो की आवाजाही महत्वपूर्ण कारण भी है।
जनहित में सड़कों की जल्द हो मरम्मत
नगर के समाजसेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया जनहित के लिए ही जर्जर सड़क समस्या का निदान आवश्यक है रेलवे कॉलोनी स्थित सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं बच्चे साईकिल से गिर रहे हैं बच्चों को चोट लग रही है यह आपराधिक लापरवाही है लेकिन किसी को चिंता नहीं है स्थानीय पार्षद जनप्रतिनिधि माननीय विधायक सांसद क्या इन समस्याओं का निदान जनहित में कर सकते हैं सोचिए साहब इन बच्चों का क्या दोष है रोड़ को मानव उपयोग के लिए सुधार दीजिए रोड गड्ढे की वजह इस पर ओवरलोड वाहन का चलना है मानवीय आधार पर ही सोचिए साहब हम छोटे लोग हैं किसके पास जाएं किसे बताएं आप लोग आखिर सोचते क्यों नहीं है शायद लग्जरी वाहन में गड्ढों का अहसास ही नहीं होता होगा किसी दिन बच्चों से भरा ऑटो यदि इन गड्ढों में पलट जाएगा तब क्या नींद से जागेंगे।
+ There are no comments
Add yours