राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान में ताप्ती भक्त रामकिशोर दयाराम पंवार का नाम हुआ शामिल

Estimated read time 1 min read
  • गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में देश के 8 राज्यों की 21 शख्सियतों का होगा सम्मान

बैतूल। देश की अग्रणी संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया रविवार 21 जनवरी 2024 को अपने तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर देश के आठ राज्यों की जिन 21 शख्सियतों को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2023 देने जा रही है उसमें मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से वरिष्ठ पत्रकार / लेखक रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढावाला का भी नाम शामिल है। श्री पंवार बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक है उनकी अभी तक पांच पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है। श्री पंवार के देश – प्रदेश के समाचार पत्रो एवं पत्रिकाओ में बीते चालिस वर्षो से लेख – आलेख – कहानी एवं सत्यकथाए प्रकाशित हो रही है। बीते दो दशक से श्री पंवार मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के बैनर तले पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती की महीमा को जन – तन तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। श्री पंवार को उनकी पत्रकारिता , लेखन एवं मां सूर्यपुत्री ताप्ती के जल संरक्षण एवं ताप्ती महीमा का जन – जन तक पहुंचाने के लिए उक्त सम्मान के लिए चयनित किया है। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई चयनीत सूचि में देश भर 21 लोगो को शामिल किया है। रविवार 21 जनवरी 2024 को यह सम्मान समारोह उतरप्रदेश के गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित सेक्टर 12 में आयोजित किया जा रहा है। जिन 21 लोगो को सम्मान दिया जा रहा है उनमें सर्व श्री

  1. प्रोफेसर (डॉक्टर) अनुपमा सक्सेना
    उत्तर भारत की शास्त्रीय नृत्य कत्थक, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालयए सीकर, राजस्थान
  2. पंडित हरिदत्त शर्मा
    किराना घराना, अध्यात्मिक परम्परा, गाजियाबाद
  3. श्रीमती रूना शर्मा
    शिक्षाविद् , लेखिका और समाजसेवी, कासगंज, उत्तर प्रदेश
  4. श्री सुरेशपाल वर्मा जसाला
    प्रख्यात चित्रकार, साहित्यकार, शाहदरा, दिल्ली
  5. श्री प्रभात वर्मा
    फि ल्मकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  6. श्री राम किशोर दयाराम पवार रोंढावाला
    वरिष्ठ पत्रकार लेखक / कहानीकार / ताप्ती जल संरक्षण / समाजसेवी, बैतूल, मध्यप्रदेश
  7. श्री सुशील शर्मा
    वरिष्ठ पत्रकारए गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
  8. श्री रवि भूषण श्रीवास्तव
    समाजसेवी, विचारक, धनबाद, झारखंड
  9. इंस्पेक्टर होम सिंह यादव
    उत्तर प्रदेश पुलिस, गौतम बुद्धनगर, उत्तर प्रदेश
  10. दीपशिखा दीप
    कवयित्री, लेखिका, समाजसेवी, गुरुग्राम, हरियाणा
  11. श्री शीतल टण्डन
    वरिष्ठ समाजसेवी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
  12. श्रीमती प्रीति गुप्ता
    उप निरीक्षक, नोएडा, उत्तर प्रदेश
  13. श्री भानु शरण
    समाजसेवी, पत्रकार, कथाकार, पटना, बिहार
  14. रिया अग्रवाल
    कवयित्री, समाजसेवी, साहिबाबाद, गाजियाबाद
  15. श्रीमती जया सिन्हा
    वरिष्ठ समाजसेवी, इंदिरापुरम, गाजियाबाद
  16. श्रीमती सरस्वती सोनी
    वरिष्ठ समाजसेवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
  17. पंडित नौनिद्ध शर्मा
    समाजसेवी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
  18. श्री कपिल कांत
    युवा पत्रकार, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
  19. कुमारी सान्याना अग्रवाल
    बाल कलाकार, वसुंधरा, गाजियाबाद
  20. सरदार अमरजीत सिंह
    वरिष्ठ समाजसेवी, सेवानगर, चंडीगढ़

More From Author

+ There are no comments

Add yours