
सारनी। दुश्मन थर थर कांप गया उसका जब पौरुष जागा था। उसके दृढ़ व तेज के आगे अकबर भी रण से भागा था। ग्राम बाडेगाव में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर महारानी का पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात वृक्षारोपण की शुरुआत की गई और ग्रामीणों को फलदार वृक्ष भेंट किए गए इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेश धुर्वे ,सुनील सरियाम ,रमेश सरियाम, दिनेश सरियाम ,सुरेश मरकाम गुड्डू कुमरे ,तीरथ सिंह ,बिशेर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुनील सरियाम ने बताया कि बलिदान दिवस पर महिला श्रमिकों एवं ग्रामीणों को मास्क वितरित कर वैक्सीन के टीके लगाने का भी आग्रह किया गया ताकि हम इस वैश्विक महामारी की तीसरी लहर को आने से रोक सकेंगे।
+ There are no comments
Add yours