हमारे विचार परिवार का लक्ष्य भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है : रंजीत सिंह

Estimated read time 0 min read
  • मोदीजी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हो रहा भारत : विशाल बत्रा
  • सिंह और बत्रा ने दूसरे दिन भी होशंगाबाद के 2 मंडलों में दिया प्रशिक्षण

सारणी। भारतीय जनता पार्टी में चल रही मंडल प्रशिक्षण वर्ग की श्रंखला में बैतूल जिले से होशंगाबाद जिले में प्रशिक्षण देने पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा एवं जिला मंत्री रंजीत सिंह ने दूसरे दिन भी होशंगाबाद जिले के 2 मंडलों में पहुंचकर चार प्रशिक्षण सत्रों को संबोधित किया। शनिवार सुबह पिपरिया ग्रामीण मंडल के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह ने “अपना विचार परिवार” विषय पर मंडल कार्यकारिणी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का वैचारिकी परिवार बहुत बड़ा है। परिवार के सभी अनुषांगिक संगठन मिलकर भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार पिपरिया ग्रामीण मंडल के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए “आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा” विषय पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विभिन्न मोर्चों पर आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रक्षा संसाधनों के क्षेत्र में भी भारत सरकार ने आत्मनिर्भर बनने के प्रयास आरंभ कर दिए हैं। पिपरिया ग्रामीण मंडल के बाद दोनों वक्ता सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामपुर मंडल में पहुंचे। यहां भी उन्होंने उक्त विषयों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की महत्ता भी समझाएं। रामपुर मंडल में उक्त दोनों सत्रों के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष माधव गोपाल अग्रवाल, विधायक विजयपाल सिंह, मंडल के अध्यक्ष महामंत्री और पदाधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जबकि पिपरिया ग्रामीण मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष खूबसिंह रघुवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपालदास दुधानी, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता गण जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours