मुलताई। पंजाब के भटिंडा में पीएम मोदी के काफिले में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मुलताई में प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब के सीएम का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड मुलताई पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मनीष माथनकर, बबल सेवतकर, विशाल डोगरे, लोकेश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष नगर मंडल अध्यक्ष हन्नी भार्गव, कीर्ति यादव, बंटी शिवहरे, विजय शुक्ला, सतीश ठाकरे, नीलकंठ मराठा, सुनील विहारे सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह थी घटना
बुधवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के बठिंडा पहुंचे थे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते पीएम ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह तय किया गया कि वह सड़क मार्ग से जाएंगे। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो यहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यह पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जा रही है।
+ There are no comments
Add yours