मुख्यमंत्री कोविड-19 कल्याण योजना के पात्र होंगे विद्युत कर्मी :पीईईए

Estimated read time 1 min read

सारनी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा विद्युत कर्मियों को कोविड-19 कल्याण योजना में सहयोजन किया गया है जिससे समस्त विद्युत कर्मचारियों में उत्साह है ,पावर इंजीनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन (PEEA) ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद प्रेषित किया है , संगठन लगातार मांग कर रहा था की विद्युत कर्मियों का 50 लाख का बीमा किया जाय। साथ ही भारतीय मजदूर संघ ने भी प्रदेश के समस्त कर्मचारी जो महामारी में योद्धाओं के रूप में कार्यरत है उन सभी को योजना का लाभ देने हेतु माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा कर मांग की थी   इसके तहत माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश से अन्य विभागों की तरह विद्युत विभाग में भी इस योजना का लाभ देने हेतु 25 अप्रैल को आदेश प्रेषित हुए है ।प्रदेश के समस्त विद्युत नियमित संविदा आउटसोर्स कर्मचारी अधिकारियों की ओर से माननीय महामंत्री भारतीय मजदूर संघ के पी सिंह जी एवं पिया के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप गुर्जर जी का हार्दिक अभिनंदन आभार किया है।
सुनील सरियाम पीईईए प्रदेश प्रचार सचीव

More From Author

+ There are no comments

Add yours