बाबा मठारदेव की पहाड़ी पर आग लगने से वन संपदा को नुकसान

Estimated read time 0 min read

सारनी। शहर के रिहायशी क्षेत्र से सटी मठारदेव बाबा की पहाड़ी पर गुरुवार शाम से आग लगी हुई है। अब यह काफी फैल गई है। इससे वन संपदा को नुकसान की आशंका है। इसे देखते हुए वन विभाग ने अग्निरक्षक दल को यहां भेजा है, लेकिन दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर साल गर्मी के दिनों में यहां सूखे पत्ते होने के कारण आग लग जाती है। रात में पहाड़ी की आग किसी विद्युतीय झालर रोशनी की तरह दिखाई देती है। वन अधिकारियों ने बताया इससे नुकसान भी हो रहा है। रेंज आफिसर विजय कुमार बारस्कर ने बताया आग को काबू पाने के की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन दुर्गम क्षेत्रों के कारण दिकक्तें आ रही हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours