मुख्यमंत्री आवास में कोरोनावायरस पहुंचा; नीतीश कुमार की भतीजी संक्रमित, एम्स में भर्ती

Estimated read time 1 min read
  • पूरे मुख्यमंत्री आवास को सैनिटाइज कराया गया, घर के सभी सदस्यों को होम क्वारैंटाइन किया गया
  • विधान परिषद के सभापति के बाद अब शपथ लेने वाले गुलाम गौस और उनकी पत्नी भी संक्रमित

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में भी कोरोनावायरस पहुंच गया है। यहां सरकारी आवास में रहने वाली नीतीश कुमार की भतीजी संक्रमित हुई हैं। सोमवार देर शाम उसे पटना एम्स में भर्ती किया गया। पूरे मुख्यमंत्री आवास को सैनिटाइज कराया गया है। घर के सभी सदस्यों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। मुख्यमंत्री हर रोज की तरह काम करते रहेंगे।

एमएलसी गुलाम गौस और उनकी पत्नी भी संक्रमित
जदयू के एमएलसी गुलाम गौस और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इससे पहले 4 जुलाई को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद गुलाम गौस और उनकी पत्नी का सैंपल लिया गया था। कार्यकारी सभापति ने हाल ही में एक जुलाई को 9 एमएलसी को शपथ दिलाई थी। जिन एमएलसी को शपथ दिलाई गई थी, उनमें ज्यादातर का सैंपल लिया गया था। अभी सभी की रिपोर्ट नहीं आई है।

नीतीश कुमार और सुशील मोदी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी
विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्याें के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अवधेश नारायण सिंह के साथ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल हुए थे। शनिवार सुबह सभापति के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पहल करके अपनी और संपर्क में रहने वाले अधिकारियों, कर्मियों की जांच कराई। देर रात इन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की भी कोरोना जांच की गई थी। रविवार को मोदी और चौधरी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours