- ग्राउण्ड मे दर्शको की भारी भीड उमड़ी सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने ग्राउण्ड पहुंचकर खिलाड़ियो का हौसला अफजाई की
- आज फायटर क्रिकेट क्लब परासिया, आर एस सलैया, पैन्थर शिवा इलेवन बडकूही, बन्देमातरम जामई के बीच मुकाबला
सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के 18 वे दिन 3 मैच खेले गए। पहला मैच अंश इलेवन पाथाखेड़ा एवं ईगल स्टार बाकूड के बीच खेला गया ईगल स्टार बाकूड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईगल स्टार बाकूड ने निर्धारित 10 ओवर में 60 रन बनाकर आलआउट हो गयी । 61 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी अंश इलेवन पाथाखेड़ा ने 5 ओवर मे 1 विकेट खोकर 61 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित दास जिन्होंने 2 ओवर में 5 विकेट एवं बल्ले से 24 रन बनाकर नाबाद रहे और मैन ऑफ द मैच बने I दूसरा मैच माईनिंग इलेवन पाथाखेड़ा एवं रेड रोज शोभापुर के बीच खेला गया माईनिंग इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी माईनिंग इलेवन पाथाखेड़ा ने आठ ओवर मे ऑल आउट होकर 57 रन बनाएं 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड रोज शोभापुर ने सातवें ओवर मे 2 विकेट खोकर 60 रन बनाए और यह मैच 8 विकेट से जीत गए इस मैच के मैन ऑफ द मैच शुभम मलिक जिन्होंने बल्लेबाजी में 32 रन एवं गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने l आज का तीसरा मैच अंश इलेवन पाथाखेड़ा एवं रेड रोज शोभापुर के बीच खेला गया। अंश इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए अंश ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 81 रन बनाएं 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड रोज शोभापुर ने 8 वें ओवर मे 3 विकेट खोकर 83 रन बनाकर यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच शुभम मलिक जिन्होंने बल्लेबाजी में 10 रन एवं गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने । पुरुस्कार वितरण सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ग्राम भारतीय महिला मंडल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार , एचएमएस यूनियन के अध्यक्ष महेन्द्र यादव, संजय सिह,अमीत सप्रा वरिष्ठ पत्रकार काली चौरासे, छविनाथ भारद्वाज, प्रकाश शिवहरे, राकेश बारगे, नारायण खातरकर, अंजय ड़ागी, कमल पवार,भीम बहादूर थापा, मो ताहिर,विक्की सिह, मुकेश यादव, संदीप बुंदेला,देवमन लाल डेहरिया, रंजीत सिह, जीपी सिह, मिन्टू बोरा, लक्ष्मण साहू, विनय मदने, योगेश बर्डे, संजय बिंझड़े दिलीप विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, संजीत चौधरी, हेमंत साहू रामप्रसाद झांझर, देवमनलाल डेहरिया संदीप झपाटे अजय गोहे ने पुरुस्कार दिये ।
+ There are no comments
Add yours