महिला विरोधी बयान लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व मंत्री का पूतला फूंका

Estimated read time 0 min read

बैतूल। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा महिलाओ के विरूद्व दिए गए अपमानजनक बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल बैतूल द्वारा राष्ट्रीय मंत्री ,पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे के नेतृत्व में कांतिषिवा चैक गंज में जीतू पटवारी के पूतले की चप्पलो से पिटाई कर पूतला फूंका गया। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि एक पुत्र के चक्कर में पांच पुत्री हुई पैदा नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई ,बेरोजगारी, मंदी परंतू अभी तक विकास पैदा नही हुआ। इसके पहले महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला कार्यालय विजय भवन से एक रैली के रूप में कांतिषिवा चैक पहुंची। रैली में महिलाओ ने महिला विरोधी पूर्वमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्षनकारी मोर्चा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री ज्योति धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति ही महिलाओ को अपमानित करने की रही है। पूर्वमंत्री जीतू पटवारी ने अपने ट्वीट में बेटियो का जिस तरह अपमान किया वह बेहद शर्मनाक है। श्रीमती धुर्वे ने कहा कि पटवारी का बयान घोर निंदनीय है। जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला हो उस पार्टी का एक नेता बेटियो के खिलाफ इस तरह की बयान बाजी करे ये और भी शर्मनाक है। उन्होने चेतावनी दी कि कांग्रेस के नेता भविष्य में महिलाओ को लेकर कोई अषोभनीय टिप्पणी करेगें तो महिला मोर्चा इससे अधिक उग्र आंदोलन करेगा। प्रदर्षन में मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैघ,गोवर्धन राने, पूर्व नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनिता देषमुख, जिला उपाध्यक्ष ममता मालवी, विघा जैसवाल, ममता भटट, ममता यादव, हेमलता मालवी, कविता रघुवंषी, सुनीला राठौर, शषि राजपुत, साक्षी सतीजा, रेणुका झरबडे, लता पाटिल, कृष्णा अमृते सहित बडी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours