महिला विरोधी कृत्य करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता का पूतला जलाया

Estimated read time 0 min read

बैतूल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्रसिंह हुडडा द्वारा महिला विरोधी कृत्य करने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने गुरूवार को जिला मुख्यालय बैतूल के गणेष चैक कोठीबाजार में हुडडा का पूतला जला कर विरोध प्रकट किया। पूतला जलाने के पहले महिलाओ ने हुडडा के पूतले को चप्पल जुते से पीटा। कार्यकर्ता नारे लगा रही थी महिलाओ के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में। पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के दूसरे दिन ही एक महिला से ट्रेक्टर खिंचवाने की घटना की कडी निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की महिला विरोधी नीति बताया। श्रीमती धुर्वे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भूपेन्द्र सिंह हुडडा के इस कृत्य पर देष की महिलाओ से माफी मांगने और हुडडा को कांग्रेस से बाहर निकालने की मांग की है। पूतला जलाते समय महिला मोर्चा की पार्वती बारस्कर, हेमलता कुंभारे, ममता मालवी,, साक्षी सतीजा, ममता भटट, सुनीता देषमुख, हेमलता मालवी, पूनम पाल, ओमवती राजपूत, यषोदा यादव, असमाॅ बानो, अकीला बानो, जुबीना बानो, नाजिया बानो, शाहिन , निधी जैसवाल, प्रतिमा पाल, पलक पाल, बबीता पाल, ममता पाल, चित्रा कावले, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, महामंत्री सावन्या शेषकर ,विक्रम शर्मा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours