- खुद ट्रैक्टर पर बैठकर महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने वाले पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री का जलाया पुतला
घोड़ाडोंगरी। घोड़ाड़ोगरी में कान्हावाडी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गीता उईके ने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महिला दिवस के दिन किसान विरोधी कार्यक्रम में ट्रैक्टर पर बैठकर महिला विधायक से ट्रैक्टर खींचवाया और महिलाओं का अपमान किया यह पूरे भारत देश की महिलाओं का अपमान है। ऐसे व्यक्ति जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते उनके विरोध में पूरे देश में अभियान चलाएंगे, कांग्रेस की यह प्रकृति रही है कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाया हमेशा ही उनका अपमान किया है हम कांग्रेश के इस दृष्टिकोण का पूरे देश में विरोध करते हैं और घोड़ाडोंगरी मंडल में हुड्डा का पुतला जलाते हुए अपना विरोध प्रकट करते हैं।कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके ,पूर्व विधायक गीता उईके, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,राजेन्द्र मालवीय,प्रशांत गावंडे,मारोती राव सोनारे भाजपा मण्डल महामंत्री जतिन आहूजा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा,आशीष वागद्रे, राकेश अग्रवाल,जिलामंत्री सिद्धार्थ बिहारे, जिलामंत्री विकास सोनी,विवेक जैन,पंच शैलेन्द्र सिलार, मीडिया प्रभारी विनोद पातरिया महिला मोर्चा की सविता वर्मा गन्नो ,पिंकी सेन, सविता पठारिया, गुलाबवती असवारे ,नीलेश मालवीय,वासु प्रधान, ब्रजेश ध्रुवे,अरविंद पठारिया, लोकेश टेकाम मुख्य रूप से उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours