महापुरूषो की जयंती पर नपा सारनी ने वृद्धा आश्रम मे स्वच्छता अभियान व भजनो की प्रस्तुति दी

Estimated read time 0 min read

सारनी। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल के आदेशानुसार गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर  पर नगर पालिका सारनी के  डे एन यू एल एम शाखा एवं स्वच्छता शाखा के माध्यम से गांधी जयंती व  लालबहादुर शास्त्री जी  जयंती  नगर पालिका कार्यालय सारनी जयंती मनाई गई । सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के छाया चित्र पर अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ,  भीम बहादुर थापा उपाध्यक्ष नपा, सी के मेश्राम मुख्य नगर पालिका अधिकारी, महेंद्र भारती पूर्व नेता प्रतिपक्ष नपा, के के भावसार सेनेटरी अधिकारी व एन यू एल एम शाखा प्रभारी  नपा,अनिता बेलवंशी पार्षद सभी ने दीप प्रज्वलित कर माल्यापर्ण किया और कार्यक्रम की शुरुआत की एव उपस्थित नपा अधिकारी कर्मचारियों व स्वसहायता समूह के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए । इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती एव उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एव लालबहादुर शास्त्री जी जीवन चित्रण को उनके बलिदान उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यो को अपने वक्तव्य में रखा । अहिँसा सत्य न्याय धर्म एकता राष्ट्र की अखंडता के लिए जो आजादी के पूर्व आजादी दिलाने से लेकर अब तक देश  के लोगो एक माला में पिरोये रखने जैसे बाते सभी के बीच  वक्ताओं ने रखी । नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्वसहायता समहू की बैठक एव नपा अधिकारी कर्मचारी एव उपस्थित जनप्रतिनिधियों एव स्वसहायता समहू के लोगो ने स्वच्छता की शपथ ली । गौरतलब हैं कि वही वार्ड क्रमांक 23 में राजेश्वरी स्व सहायता समहू द्वारा  स्वच्छता श्रमदान किया गया। वही वृद्धाआश्रम सारनी में शारदा स्व सहायता समूह व उपासना स्व सहायता समहू, ने ग़ांधी जयंती मनाई ओर ग़ांधी भजन एव अन्य भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां दी  वृध्दा आश्रम में वर्द्धजनो को फेसमास्क ओर फल वितरण नपा अधिकारी व स्व सहायता समहू के माध्यम से भी किया गया । नव निर्माण, रूद्रा, लक्ष्मी, अन्नपूर्णा, पार्वती ,आदर्श , सभी स्व सहायता समूहों ने नपा कार्यालय एव वार्डो में जाकर  स्वच्छता अभियान श्रम दान कर स्वच्छता की लोगो को शपथ दिलाई ओर स्वच्छता हेतु  लोगो को जागरूक किया ।इस अवसर पर रंजीत डोंगरे एन यू एल एल शाखा सहायक , रामराज यादव एन यू एल एम शाखा नपा , राजेश बागद्रे सहायक नपा कर्मचारी,  एनजीओ एवं स्व सहायता समहू के महिलाएं तथा नपा अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours