महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र का शुभारंभ

Estimated read time 0 min read

सारनी। 30 अक्टूबर 2020 को ग्राम पंचायत मुख्यालय हीरारापुर में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र का शुभारंभ  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी श्री दानिश अहमद खान  के कर कमलों व मुख्य आतिथ्य एवम् हीरापुर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रुकमणी यूइके ,भाजपा मंडल विजयपाल ,  भाजपा नेता विकास बोस के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर  दिव्यांग हितग्राही बाबुल राय को डिसेबिलिटी कार्ड प्रदाय किया गया ।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी श्री दानिश अहमद खान ने उपस्थित ग्रामीणों को महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र के संचालित होने से ग्रामीणों को  ऑनलाइन (इंटरनेट) सेवा में काफी राहत मिलेगी । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव नारायण सिसोदिया, केंद्र संचालक विक्रम बोस, पंच निर्मल मजूमदार, श्रीमती प्रभाती, नेहरू परते , बलहरी विश्वास , केशव सरकार , नंदू साना , सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours