मजदूर दिवस पर पड़ित दिनदयाल रसोई सारनी का शुभांरभ

Estimated read time 0 min read

सारनी। गुरुवार को भाजपा मंडल सारणी के शिवाजी प्रांगण में सभी सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्ध जनों के बीच एक बैठक जिला मंत्री रंजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1 मई से मजदूर दिवस के उपलक्ष को देखते हुए भारत में व्याप्त कोरोना महामारी में दिहाड़ी मजदूर एवं उनके परिवार जिनको शासन की किसी भी प्रकार की कोई भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे वार्ड क्रमांक 1,2 3 ,4 ,5 में निवास करने वाले सभी जरूरतमंद असहाय परिवारों को आगामी समय तक भोजन का पैकेट शिवाजी ग्राउंड में तैयार कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से इनके घर घर तक के पहुंचाया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप पार्षदगण सहित मंडल के महामंत्री किशोर बरदे,रेवा मगरदे,मुकेश यादव,नागेन्द्र निगम, राकेश सोनी,सुंनदा पाटिल,धर्मेंद्र सोनारे, सुनील मौखेडे, विनय मदने, राजु बतरा, राजकुमार नागले, राहुल कापसे, असीम मंडल, गंगाधर चढोकार, विनोद झरबडे, सतीश कोसे, मुलेश रणित उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours