भोपाल में बड़े तालाब पर देश का सबसे बड़ा एयर-शो

Estimated read time 1 min read
  • चिनूक ने स्लो स्पीड में होल्ड की पोजिशन, रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट ने हवा में प्लेन में भरा फ्यूल

भोपाल। भारतीय वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस पर शनिवार को भोपाल में एयर शो हो रहा है। सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक बोट क्लब (बड़ा तालाब) पर यह एयर शो किसी वॉटर बॉडी के ऊपर देश का सबसे बड़ा एयर शो है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर चिनूक, फाइटर जेट, तेजस, सुखोई, सूर्य किरण और समेत 65 विमान आसमान में अपना शौर्य दिखा रहे हैं।
इस रोमांच का साक्षी बनने के लिए लेक व्यू वाले दोनों होटल फुल हो चुके हैं। वन विहार में एडवांस बुकिंग हुई। शहर के कुछ स्कूलों ने शनिवार को छुट्टी भी घोषित की है। शो से पहले 26 से 28 सितंबर तक रिहर्सल की गई।
एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि एयर शो की थीम ‘पावर बियोंड बाउंड्रीज’ है। हम हर साल नए शहर में शो करते हैं। इस बार भोपाल आए। भोपाल अच्छा शहर है। वायु सेना को पसंद आया। फाइटर प्लेंस को बर्ड्स से दिक्कत होती है। सर्वे के अनुसार यहां स्टैंडर्ड हाइट्स पर कम बर्ड्स मिले। यह एयर शो के लिए अच्छी बात है। एयर शो का लाइव टेलिकास्ट दूरदर्शन के मध्यप्रदेश चैनल पर भी किया जा रहा है।

एयर शो अपडेट्स…

  • तेजस ने हवा में गोते लगाए। स्पीड में टॉप पर गया, इसी स्पीड से नीचे आकर फिर ऊपर उड़ान भरी।
  • 5 जगुआर एयरक्राफ्ट ने शमशीर फॉर्मेशन में उड़ान भरी।
  • गजराज फॉर्मेशन में रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट Il-78 ने दो M-2000 प्लेन में हवा में फ्यूल भरा। पृथ्वी फॉर्मेशन में C-130J सुपर हर्कुलस, AN-32 प्लेन ने उड़ान भरकर शौर्य दिखाया।
  • मनुआभान टेकरी से ध्वज फॉर्मेशन में 4 चेतक हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी।
  • सुबह 10.17 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ एयर शो देखने पहुंचे।
  • मनुआभान टेकरी से दो चिनूक हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। बड़े तालाब पर आकर हवा में कुछ देर थम गए। स्लो स्पीड में एक जगह घूमे।
  • Mi-17 V-5 हेलिकॉप्टर्स से आकाश गंगा टीम के 10 सदस्यों ने 8000 फीट की ऊंचाई से बड़े तालाब में छलांग लगाई।

तस्वीरों में देखिए…

चिनूक हेलिकॉप्टर ने बड़े तालाब पर होल्ड पोजिशन में शौर्य दिखाया।

चिनूक हेलिकॉप्टर ने बड़े तालाब पर होल्ड पोजिशन में शौर्य दिखाया।

बोट क्लब पर ही एयर शो के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

बोट क्लब पर ही एयर शो के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

वीआईपी रोड पर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। घरों-होटलों की छतों से भी लोग शो देख रहे हैं।

वीआईपी रोड पर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। घरों-होटलों की छतों से भी लोग शो देख रहे हैं।

इन इलाकों से देख सकते हैं एयर शो

  • वीआईपी रोड
  • रेतघाट
  • कमला पार्क रोड
  • राजा भोज सेतु
  • कर्बला
  • वर्धमान पार्क
  • शीतल दास की बगिया

इन बातों का रखें ध्यान

  • केवल पास वालों को ही बोट क्लब पर आने दिया जाएगा। आम लोग शीतलदास की बगिया के पास, राजा भोज सेतु और वीआईपी रोड पर रेतघाट से खानूगांव तक खड़े होकर देख सकते हैं।
  • वन विहार के एप से शनिवार के लिए 450 से ज्यादा बुकिंग की गई है। गेट नंबर-1 (बोट क्लब तरफ) से एंट्री बंद है। तब तक वन विहार आने वाले लोगों को गेट नंबर-2 से आना-जाना करना होगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours