भोपाल। इस बार के पंचायत चुनाव में मतदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए भोपाल में जिला प्रशासन ने कई अनूठे नवाचार किए हैं। इनमें से एक है ‘शुभंकर’। जिसका शुभारंभ मंगलवार को किया गया। ‘शुभंकर’ जिले की 187 ग्राम पंचायतों में घूमेगा और वोटिंग के लिए लोगों को प्रेरित करेगा।
भोपाल का ‘शुभंकर’ टाइगर (बाघ) को बनाया गया है। टाइगर जिले की पहचान बन चुके हैं और राजधानी के आसपास के जंगली इलाकों में उनकी संख्या भी काफी है। यह शुभंकर अब लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करेगा। ‘मेरा गांव-मेरा वोट’ थीम पर बने इस शुभंकर का शुभारंभ मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने किया। जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा ने सचिव जामोद, राज्य नोडल सेंस डॉ. सुतेश शाक्या समेत अन्य लोगों को प्रतीक स्वरुप ‘शुभंकर’ के लोगो दिए।
मतदान की शपथ दिलाई
सचिव जामोद ने अधिकारी-कर्मचारियों, स्टूडेंट्स को मतदान की शपथ भी दिलाई। ताकि, वे गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर सके। बीएसएस कॉलेज के फादर जॉन, मंजू मेहता, जिला पंचायत के संदीप श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे।
नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुत दी
बीएसएस कॉलेज में स्टूडेंट्स ने वोटिंग की प्रोसेस, नुक्कड़ नाटक, जिंगल्स की प्रस्तुति भी दी। साथ ही गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात भी कहीं।
+ There are no comments
Add yours