भैंसदेही से आये तीन व्यक्तियों की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच

Estimated read time 1 min read

बैतूल/सारनी। जिले में अब तक एक कोरोना वायरस का केस हो चुका हैं। जिसके बाद से प्रशासन काफी अलर्ट हो गया है और अब उन्हें जैसे ही किसी भी संदिग्ध की जानकारी मिल रही है वे तत्काल उसकी जांच करने मौके पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सारनी क्षेत्र में भी मंगलवार को तीन संदिग्धों की जांच की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार पुरानी सारनी ईटा भट्टा बस्ती में निवासरत 3 लोग भैंसदेही क्षेत्र से सारनी क्षेत्र में कुछ दिनों पहले आए हैं। वही स्वास्थ विभाग के डॉक्टर पुरुषोत्तम सरियाम ने बताया कि उन्हें जैसे ही पुरानी सारनी ईटा भट्टा बस्ती में 3 लोगों की आने की जानकारी प्रशासन को लगी तत्काल प्रशासन ने हमें निर्देश दिया कि हम जाकर तत्काल इन तीनों व्यक्तियों की जांच करें, जिसके बाद हमारे माध्यम से इन तीनों व्यक्तियों की जांच सोमवार रात्रि को की गई। वही डॉक्टर श्री सरियाम ने बताया कि तीनों लोगों के सैंपल लिए गये हैं। जिसके बाद तीनों लोगों को 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बताया जाता है कि पुलिस प्रशासन ने पुरानी सारनी ईटा भट्टा बस्ती में पुलिस के जवानों को तैनात कर बस्ती के लोगो को बाहर निकलने से लोगों को मना किया जा रहा है।

इंदौर से लौटे लोगो की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच

वही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इंदौर से लौटे 4 लोगों की जांच भी की गई। बताया जाता है कि ये चारों लोग 20 से 29 मार्च तक इंदौर में रहकर पुनः वापस सारनी लौटे हैं। जिसकी स्वास्थ्य विभाग को जानकारी लगते ही उन्होंने मंगलवार को सारनी सुपर ई में निवास करने वाले 4 लोगों की जांच की गई। जिसमें प्रारंभिक जांच में कोई लक्षण नहीं पाए गए जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन में रहने के निर्देश दिए और इस दौरान सभी से कहा गया कि वे घर से बाहर ना निकले।

इनका कहना हैं…

पुरानी सारनी ईंटा भट्टा बस्ती में 3 लोगों की बाहर से आने की जानकारी लगी। जिनका स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से परीक्षण किया गया और उन्हें 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रहने के निर्देश दिए, पुलिस प्रशासन द्वारा ईटा भट्टी बस्ती में अपने जवान तैनात किए गए और लोगों को घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी जा रही है। इसके साथ सारनी के ई-टाइप में भी चार लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई जिन्हें भी 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए।

अभयराम चौधरी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, सारनी

More From Author

+ There are no comments

Add yours