बैतूल। जिले के भैंसदेही विकासखंड में कोरोना संक्रमित पॉजिटिव केस आने के फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भैंसदेही पहुंची। टीम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. सी. चौरसिया एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ राठौर सम्मिलित रहे। टीम के साथ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एस. सेवरिया, डॉ. अरूण अटल, डॉ. तरूण शर्मा एवं रेपिड रिस्पांस टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। टीम द्वारा भैंसदेही में भ्रमण कर स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये।
सीएमएचओ डॉ. चौरसिया ने शहरी क्षेत्र भैंसदेही के अन्य कार्यकर्ताओं को सर्वे के लिए तथा कान्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिये। मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही के कोविड केयर सेंटर एवं मरीज के परिजनों को भैंसदेही के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। पॉजिटिव मरीज का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है, साथ ही मरीज के क्वॉरेंटाइन कक्ष को भी सैनिटाइज किया गया है। डॉ. चौरसिया ने बाहर से आने वाले नागरिकों की सतत् निगरानी रखने एवं तत्काल जांच कराने के निर्देश स्थानीय टीम को दिये हैं।
विकासखंड भैंसदेही के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एस. सेवरिया एवं स्वास्थ्य अमले को सभी प्रकार के निर्देश दिये गए हैं, कोविड-19 संबंधित समस्त कार्रवाइयां समय-समय पर संपादित की जाएगी।
भैंसदेही में एक और मरीज मिला पॉजीटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
+ There are no comments
Add yours