बैतूल। भीमपुर के ग्राम कास्या गाँव मे गुरुवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। भैंसदेही एसडीएम आर एस बघेल ने बताया कि गुरुवार को कास्या में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले है। दोनों युवक मुम्बई से आये है। जिन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया था। मुम्बई से तीन युवक आये थे जिसमें से दो पॉजिटिव और एक युवक की निगेटिव रिपोर्ट आई है।पूरे एरिया को लॉक कर दिया है। आवाजाही बंद कर दी है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।जिले में अब कुल कोरोना के 23 केश हो चुके है। जिसमे 22 केश एक्टिव है।
भीमपुर के कास्या गाँव मे मिले दो कोरोना पॉजिटिव
Posted on by Vishal
+ There are no comments
Add yours