भारत ने क्रिकेट का बदला हॉकी में लिया: पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 3-1 से हराया, हरमनप्रीत ने किए दो गोल

Estimated read time 1 min read

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया है। मैच के चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा। ये उनका मैच में उनका गोल था। इससे पहले पाकिस्तान के जुनैद मंजूर ने पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया था। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने मैच में दूसरा गोल किया। मुकाबले में भारत 3-1 से आगे है। चौथे क्वार्टर का खेल चल रहा है। भारत के लिए पहला गोल पहले क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने दागा था। हरमनप्रीत को ये गोल पेनल्टी कॉर्नर से मिला था। वहीं, दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम लगातार गोल करने के लिए पाक टीम पर अटैक करती नजर आई, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस ने 3 शानदार बचाव किए।

पाकिस्तान गोलकीपर का कमाल
भारत पहले क्वार्टर में भी दो और गोल कर सकता था, लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर अली अमजद ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

अगर ये मुकाबला भारत ने जीता तो टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत हो जाएगा। भारत के अभी 2 मैचों में 4 अंक हैं।

इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले मैच में कोरिया के खिलाफ स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया।

2018 में दोनों टीमें रहीं थी संयुक्त विजेता
मस्कट में खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

More From Author

+ There are no comments

Add yours