रानीपुर। नगर घोड़ाडोंगरी के भवानी चौक स्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ता राजेश कहार के रेगुलर चाट सेंटर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश महतो व भाजपा नेता राजेंद्र मालवीय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत गावंडे, डॉ मनोज पाटनकर, राकेश अग्रवाल,राकेश अरोरा, सिद्धार्थ बिहारे, जतिन आहूजा, प्रशांत उईके, निलेश ताराम, बृजेश धुर्वे, दुर्गेश यादव, अरविंद पथोरिया, अंकित सरआम, लोकेश टेकाम सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष ने शुभारंभ के अवसर पर युवामोर्चा कार्यकर्ता व चाट सेंटर संचालक राजेश कहार को बधाई प्रेषित की व मेहनत करके अच्छा मुकाम हासिल करने की शुभकामना दी। चाट सेंटर संचालक राजेश कहार ने बताया की अब से प्रतिदिन नगर में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष महतो ने किया चाट सेंटर का शुभारंभ
+ There are no comments
Add yours