- गंज एवं कोठीबाजार मंडल की बैठक संपन्न
बैतूल। पार्टी नेतृत्व की मंषा है कि हमारा हर बूथ मजबूत हो ,बूथ पर एक सक्रिय टीम काम करे, इस हेतू बूथ विस्तारक योजना शुरू की जा रही है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी की सहभागिता जरूरी है। उक्त विचार भाजपा प्रभारी सुजीत जैन ने जिला कार्यालय विजय भवन में गंज एवं कोठीबाजार मंडल की संयुक्त बैठक में व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य विषेषरूप से मौजूद थे। श्री जैन ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को सर्वस्पर्षी और सर्व व्यापी बनाने के लिए बूथ समितियो में समाज के हर तबके का व्यक्ति जुडे इसका विषेष ध्यान रखना होगा। उन्होने कहा कि यह वर्ष हमारे पितृपुरूष जिन्होने संगठन को नीचे तक मजबूत करने में अपना पूरा जीवन दे दिया ऐसे कुषाभाउ ठाकरे की जन्मषताब्दी का वर्ष है। श्री जैन ने इस अवसर पर बूथ विस्तारक योजना के साथ ही संगठनात्मक विषयो पर कार्यकर्ताओ से विस्तार से चर्चा की। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार जनता के कल्याण हेतू विभिन्न योजनाएं चला रही है। इन योजनाओ का लाभ जनता को मिले इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओ की है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओ के हितग्राहियो को पार्टी से जोडे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि हमारा चिंतन बूथ कैसे सक्षम हो, शक्ति केन्द्र और अधिक कैसे सक्रिय हो और मंडल स्वावलंबी कैसे बने इस पर होना चाहिए। श्री शुक्ला ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना का क्रियान्वयन प्रदेष की मंषा के अनुरूप हो इसका मंडल के पदाधिकारी विषेष ध्यान रखे। बेठक का संचालन कोठीबाजार मंडल महामंत्री विक्रम शर्मा ने एवं आभार गंज मंडल महामंत्री गीतेष बारस्कर ने किया। बैठक में दोनो मंडलो के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours