भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भी कोरोना पॉजिटिव

Estimated read time 1 min read

बैतूल। भाजपा के पूर्व सांसद और बैतूल भाजपा के आला नेता हेमंत खंडेलवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर पॉजिटिव आने की जानकारी दी है। उन्होंने पिछले दो-तीन दिन में अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हो वो सतर्क हो जाए और अपना कोविड टेस्ट भी करवाए। गौरतलब है कि श्री खंडेलवाल पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं के प्रबंधन का काम देख रहे है और होली के तीन दिन पूर्व ही पश्चिम बंगाल से वापस बैतूल लौटे है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours