
सारनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं योग शिक्षक पी. जे. शर्मा ने सभी उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में भारत की गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक बन चुका है। योग स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त माध्यम है। हम सभी को स्वयं योग अपनाने के साथ-साथ समाज को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।”
कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं राष्ट्रहित में
स्वस्थ जीवन का संकल्प लेकर किया गया
इस अवसर पर भाजपा जिला सहकार्यालय मंत्री विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा जगदीश आहुजा जी पी सिंह रूपेंद्र चौहान महामंत्री विनय मदने राहुल कापसे गणेश महस्की मुकेश यादव योगेश बरडे प्रवीण सोनी मनोहर विश्वकर्मा दिनेश यादव रमेश पवार शांतिलाल पाल सुनील मौखेडे नारायण खातरकर राजू साहू सुब्रतो पाल अनिल चिलहाटे बालकराम यादव अमित राजपूत सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे
+ There are no comments
Add yours