भाजपा कार्यालय मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया गया

Estimated read time 0 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम का पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, पंजाब बारस्कर, नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट, किशोर बर्दे, शिबू सिंघ के मुख्य अतिथि में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगरदे द्वारा सभी अतिथियों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि लंबित पड़ी सारणी मंडल की घोषणा कार्तिक पूर्णिमा जैसे तीर्थ के अवसर पर भाजपा जिला नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष नागेंद्र नागेंद्र निगम की घोषणा की भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर भाजपा मंडल सारणी को ना केवल जिले में बल्कि प्रदेश में भी एक आदर्श मंडल बना कर रखा है ऐसी अपेक्षा नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष से भी है। इस अवसर पर रंजीत सिंह ने कहा मंडल अध्यक्ष की दौड़ में बहुत सारे लोग थे पर एक का नाम घोषणा हुआ सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करके आपसी मतभेद भुलाकर संगठन के कार्य में सारणी का नाम जैसे बुलंदी को शिखर को छूता है वैसा ही बनाए रखें। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष किशोर महोबे ने भी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की निर्देश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन किशोर बर्दे सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष की घोषणा पर शुभकामनाएं प्रेषित की सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिबू सिंह, समीर मशीद, विनय मदने, रेवा शंकर मगरदे, मुकेश यादव, राकेश सोनी, मनोज ठाकुर, बंटीअग्रवाल, रूपलाल बेलवंशी, अजय शाकरे,सुनंदा पाटिल, मीरा गवांडे, शकुंतला सोनी, ज्योति नागले, महेंद्र पवार, बबलू नर्रे, राहुल कापसे, राजकुमार नागले, प्रवीण सोनी, विनय राय,अंजनी सिंह, योगेश बर्डे, अरुण मकोड़े, संजीव चौधरी, राहुल बरदे, साहब राव पंडाग्रे, सुनील सरेआम, पप्पू, प्रकाश डेहरिया, गोलू राजपूत, साहू केशव निगम, प्रवीण साहू, कृष्णा साहू,सहित सभी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours