- जनजाति क्षेत्र में स्व सहायता समूह कर रहे उत्कृष्ट कार्य: सांसद दुर्गादास उईके
- अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए केंद्र की और प्रदेश की सरकार चला रही कई जनहित ऐसी योजनाएं : विधायक डॉ. पंडाग्रे
- स्व सहायता समूह संगठन शक्ति का सशक्त उदाहरण सामाजिक उत्थान में समूहो का सम्मान सर्वोपरि : बबला शुक्ला




बैतूल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समाजिक न्याय पखवाड़ा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा बैतूल द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओ का सम्मान समारोह आयोजन भीमपुर में किया गया जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से महिलाए सम्मिलित हुईं कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,विधायक डॉ योगेश पण्डागरे,जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज जावलकर ,पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे,पूर्व महिला आयोग सदस्य गंगा उइके,पूर्व विधायक महेन्द्र सिंग चौहान, जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सीताराम चड़ोकर,भाजपा प्रदेश सह सयोंजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एव कार्यक्रम प्रभारी रंजीत सिंग,भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उइके, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उइके,के अतिथि में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके ने कहा कि
जनजाति क्षेत्र में स्व सहायता समूह कर रहे उत्कृष्ट कार्य कर रहे है वनौषधि से लेकर कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने में भी स्व सहायता समूह की भूमिका महत्वपूर्ण है जिस तरह छोटे-छोटे स्तर पर स्व सहायता समूह वनौषधि के संग्रहण कर उससे लाभ प्राप्त कर रहे हैं उससे जनजाति क्षेत्र के जीवन स्तर में निश्चित रूप से सुधार देखा जा रहा है वही भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा
प्रत्येक समूह के महिला अध्यक्षों से संवाद कर पूछा की आप लोग समूह कैसे चलाते हैं समूह से क्या-क्या फायदा होता है और भाजपा सरकार की योजना का आप लोगों को फायदा मिलता है कि नहीं महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि हम लोग समूह के माध्यम से गन्ना बाड़ी लगा कर उसके रस का गुड बनाते और बाजारों में बेचते है साथ ही अन्य जानकरी स्व सहायता समूह द्वारा दी गई स्व सहायता समूह की महिलाओ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना और कहाँ की प्रदेश की सरकार द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से स्व सहायता समूह को जोड़कर स्व सहायता समूह के माध्यम से गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व सहायता समूह संगठन शक्ति का सशक्त उदाहरण सामाजिक उत्थान में समूहो का सम्मान सर्वोपरि इसीलिए आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहाँ की अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए केंद्र की और प्रदेश की सरकार चला रही कई जनहित ऐसी योजनाएं चला रही है जिससे कि पिछड़े और वंचित वर्ग को लाभ मिल रहा है स्व सहायता समूह के माध्यम से असंगठित क्षेत्र को संगठित करने का प्रयास जो देश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इसके पश्चात पूर्व सांसद ज्योति ध्रुर्वे व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा सज्जन सिंह उईके जी ने अपने मातृभाषा में महिलाओं को संबोधित किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज जावलकर पूर्व विधायक महेन्द्र सिह चौहान, प्रदेश मंत्री दिपक उइके ने भी स्व सहायता समूह के महिलाओ को संबोधित किया।कार्यक्रम में भाजपा आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीताराम चङोकार ने मंच पर विराजमान अतिथियों का सम्मान व स्वागत भाषण व आभार सुनील भलावी द्वारा किया गया। अतिथियो द्धारा समूह की महिलाओं को सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा आदिवासी मोर्चा के महामंत्री श्री राधेश्याम उइके जी, उपाध्यक्ष मुलाजी नर्रे जी, कोषाध्यक्ष परसराम मरसकोले , मीडिया प्रभारी निलेश ताराम मोर्चा के घोड़ाडोंगरी मण्डल अध्यक्ष विवेक मवासे ,कृष्ण यादव,भूरा यादव,भाजपा जिला मंत्री,शक्ति धुर्वे,भैयालाल इरपाचे, मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम उइके,विनोद वट्टी, सुनील भलावी,शंकर चौहान,परसु मर्सकोले,मुला जी नर्रे,उपस्थित रहें।
+ There are no comments
Add yours