भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

Estimated read time 0 min read

सारनी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बुधवार को पाथाखेड़ा में भगवान बुद्ध की जयंती सादगी पूवर्क मनाई गई। अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे के संयोजन में गुणवंत बाबा मंदिर परिसर में सीमित संख्या में प्रतीकात्मक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया था। दुनिया के कई देश आज उनके विचारों का अनुसरण करते हैं। भगवान बुद्ध के जीवन चरित पर प्रकाश डालते हुए अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर हम जीवन मे शांति प्राप्त कर सकते हैं। जिला मंत्री रणजीत सिंह ने कहा का भगवान बुद्ध के जीवन से हमे मानवता की सेवा की सीख मिलती है। मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को भगवान बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। दूसरों से ईर्ष्या नही करनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा एवं अजा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत मास्क वितरण किया लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग कोरोना गाइड लाइन एवं लॉक डाउन की मर्यादा का पालन करें। नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने कहा कि हम सब मिलकर कील कोरोना अभियान को सफल बनाएं एवं मानवता की रक्षा में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री किशोर वरदे,अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बौरासे,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिबू सिंह पार्षद महेंद्र पवार,पूर्व पार्षद मुकेश डेहरिया,योगेश वरदे ने भगवान गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours