बैतूल शहर के प्रस्तावित शाॅपिंग काम्पलेक्स पूर्व योजना अनुसार ही बनाने की मांग

Estimated read time 0 min read

भाजपाईयो ने कलेक्टर को सौंपा पत्र
बैतूल।
 भाजपा सरकार के समय तात्कालिन विधायक हेमंत खंडेलवाल के विषेष प्रयासो से बैतूल नगर में बेरोजगारो के लिए मूल लागत पर दुकाने देने हेतू दो प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए थे। जिनमें एक गंज सब्जी मंडी में और दूसरा कोठीबाजार में अभिनंदन सरोवर के पीछे शाॅपिंग काम्पलेक्स प्रस्तावित थे। योजना के तहत गंज में शाॅपिंग काप्मलेक्स का कार्य भी शुरू हो गया था तथा अभिनंदन सरोवर के पीछे वाले शाॅपिंग काम्पलेक्स की तकनीकि, प्रषासकीय स्वीकृति प्राप्त कर ईटेंडर भी हो गया था। परंतु सरकार बदलते ही कांग्रेस सरकार ने दोनो प्रोजेक्ट में रूकावटे डाली। इस संबध में पूर्व नपाध्यक्ष अलकेष आर्य के नेतृत्व में तात्कालिन पार्षदो के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरूवार को सांसद दुर्गादास उइके ,प्रदेष कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिती में कलेक्टर एवं नपाप्रषासक राकेषसिंह को एक पत्र सौंपकर दोनो प्रोजेक्ट पूर्व स्वीकृत योजना अनुसार कार्य कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे सहित तात्कालिन नपाउपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, पूर्व पार्षद कैलाष धोटे, दिलीप सतीजा, गीतेष बारस्कर, पवन यादव, सावन्या शेषकर मौजूद थे। पूर्व नपाध्यक्ष अलकेष आर्य ने कलेक्टर को बताया कि 22 फरवरी को विषय क्रमांक 41, प्रस्ताव क्रमांक 231 गंज सब्जी मंडी शाॅपिंग काम्पलेक्स की स्वीकृत योजना को निरस्त कर पुरीक्षित योजना का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसकी उन्हे एवं पार्षदो को कोई जानकारी नही थी। इसी तरह अभिनंदन सरोवर के पीछे बनने वाले शाॅपिंग काम्पलेक्स में भी परिषद की बिना जानकारी के निरस्त कर साप्ताहिक बाजार स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित कर लिया गया। श्री आर्य के अनुसार पूर्व में भी पार्षदो ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। पूर्व विधायक एवं इस  महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृत कराने वाले हेमंत खंडेलवाल ने कलेक्टर को बताया कि यह दोनो प्रोजेक्ट प्रदेष में माॅडल के रूप में स्वीकृत हुए थे। जिसके तहत जहां एक ओर शहर मे वर्षो से काबिज अतिक्रमणकारी व्यापारियो एवं बेरोजगारो को मूललागत पर दुकाने देना प्रस्तावित था। परंतू कांग्रेस सरकार के जनप्रतिनिधियो की व्यक्तिगत राजनैतिक महत्वकांक्षा के चलते काम रूकवा दिया गया। भाजपा नेताओ ने कलेक्टर जो वर्तमान में नपा के प्रषासक भी है से अनुरोध किया कि वे पूर्व योजनानुसार ही दोनो शाॅपिंग काम्पलेक्स पर शीघ्र काम शुरू करवाए। कलेक्टर ने सभी को आष्वास्त किया कि वे पूरी प्रक्रिया का अध्ययन कर उचित निर्णय लेगें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours