बैतूल में होंगे 554 पंचायतों में चुनाव, 2019 के परिसीमन में बढ़ी 18 पंचायतों को किया रद्द

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मध्यप्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर बैैैतूल में नया अपडेट सामने आया है। यहां अब 572 नहीं बल्कि 554 पंचायतों में ही चुनाव कराए जाएंगे। यह 2014- 15 के परिसीमन से भी 2 पंचायत कम है। फिलहाल स्थानीय निर्वाचन विभाग मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी कर रहा है।
दो साल से टल रहे पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटा है। बैतूल में इसी के चलते 2019 में कराए गए परिसीमन में पंचायतों की तादाद 556 से बढ़कर 572 हो गई थी। जिले में परिसीमन के बाद 18 पंचायतें बढ़ गई थी। लेकिन राज्य सरकार द्वारा कमलनाथ सरकार के फैसले को पलटने के बाद, साल 2014-15 में हुए परिसीमन को ही आधार माना जा रहा है। इसी के चलते जिले में अब पंचायतों की तादाद 554 हो गई। यह भी पिछली पंचायतों की संख्या 556 से 2 कम है। इसकी वजह शाहपुर और घोड़ाडोंगरी का नगर पंचायत बनाया जाना है।
फिलहाल, बैतूल में 554 पंचायतों की मतदाता सूची पर नए सिरे से काम हो रहा है, जो नया परिसीमन निरस्त करने से प्रभावित हुई है। इसे लेकर पुरानी परिसीमन के आधार पर नए क्षेत्र के विभाजन का चिन्हाकन, पंचायतवार वार्ड विभाजन आधार पत्रक का काम जारी है। इसी के साथ उन मतदाताओं की क्षेत्रवार पहचान होगी, जिनके नाम दूसरे मतदान केंद्रों की सूची में दर्ज किए जाने हैं। यही वजह है कि चुनावों की तारीखों का एलान 6 दिसंबर के बाद संभव दिखाई दे रहा है। आयोग ने 6 दिसम्बर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निर्वाचन इसी की तैयारी में जुटा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours