बैतूल में बाल पकड़कर घसीटने का VIDEO आया था सामने; परिवार वालों ने मंदिर में कराई शादी, भाई और तीन दोस्त गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल में प्यार अपने अंजाम तक पहुंच गया। परिवार वालों को झुकना पड़ा और दोनों की मंदिर में शादी करानी पड़ी। बाल पकड़कर घसीटने वाले भाई को हवालात जाना पड़ा। पुलिस ने भाई और उसके तीन दोस्तों पर मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बैतूल एसडीओपी नितेश पटेल के मुताबिक, मारपीट की इस घटना के बाद माधुरी के परिवार वालों ने उसके बॉयफ्रेंड पप्पू के साथ मंदिर में 25 सितंबर को ही शादी करा दी। परिजन युवती के अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से चले जाने से नाराज थे। इसी वजह से भाई बाल पकड़कर खींचा, पीटा और जबरन बाइक पर बैठा कर घर लाया था। वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमाया तो लड़की के परिजनों ने दोनों की रीति-रिवाज से शादी करवा दी है।

यह था मामला
तीन दिन पहले गंज थाने के बोरदेही की रहने वाली माधुरी रघुवंशी (20) अपने बॉयफ्रेंड पप्पू (21) के साथ एक होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान उसका भाई दुर्गेश अपने तीन दोस्त सुरेश, नीलेश और अर्जुन के साथ पहुंचा। वो माधुरी के बाल पकड़कर घसीटते हुए बाइक तक ले गया। बीच बचाव करने आए प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान युवती का बॉयफ्रेंड लड़की को साथ न ले जाने की मिन्नत करता रहा। जबकि युवती अपने बॉयफ्रेंड से ही शादी करने की बात चीख-चीखकर कहती रही। करीब दस मिनट चले इस हंगामे को जिसने देखा वह हैरान रह गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद अगले दिन पुलिस घर पहुंच गई। युवती की शिकायत पर भाई और उसके तीनों दोस्तों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours