बैतूल। बैतूल में दूसरे चरण में हुए नगर परिषद के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। बैतूल की घोड़ाडोंगरी नगरपरिषद में कांग्रेस ने 8 सीट जीतकर यहां अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। जबकि भैसदेही और बैतूल बाजार में भाजपी ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए जीत हासिल की है। अब से कुछ देर पहले घोषित हुए चुनाव परिणामों में घोड़ाडोंगरी में 15 वार्डो के परिणामों में कांग्रेस ने 8 पार्षद पदो पर जीत हासिल की है। जबकि 5 पर भाजपा और 2 पदो पर निर्दलीय प्रत्यासियों ने परचम लहराया है। बैतूल बाजार में कुल 15 वार्डो में 12 पर भाजपा के पार्षद जीते है। जबकि तीन पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भैसदेही में भी 11 भाजपा प्रत्यासी जीते है। जबकि 4 पर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियो ने जीत हासिल की है।
घोड़ाडोंगरी का परिणाम
- वार्ड क्रमांक 1 मुकेश मेश्राम भाजपा जीते
- वार्ड क्रमांक 2 नीतू भाजपा
- वार्ड क्रमांक 3 अंजू भाजपा
- वार्ड क्रमांक 4 सोना कांग्रेस
- वार्ड क्रमांक 5 हरप्रीत सिंह कांग्रेस
- वार्ड क्रमांक 6 कविता कांग्रेस
- वार्ड क्रमांक 7 नेहा उईके भाजपा
- वार्ड क्रामंक 8 सविता भाजपा
- वार्ड क्रमांक 9 राहुल इवने कांग्रेस
- वार्ड क्रमांक 10 राकेश निर्दलीय
- वार्ड क्रमांक 11 सुरेंद्र सिंह निर्दलीय
- वार्ड क्रमांक 12 निशा धुर्वे कांग्रेस
- वार्ड क्रमांक 13 योगेंद्र कांग्रेस
- वार्ड क्रमांक 14 मीरा वंती बाई कांग्रेस
- वार्ड क्रमांक 15 महेंद्र सिंह धुर्वे कांग्रेस
+ There are no comments
Add yours