बैतूल। बैतूल पुलिस के महिला सेल प्रभारी डीएसपी संतोष पटेल ने बताया कि नगर सुरक्षा समिति, निर्भया मोबाइल, संघवारी मोबाइल के साझा प्रयास से पोला एवं कर उत्सव में शराब न पीने, जुआं सट्टा न खेलने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार शहर के गोंडी मोहल्ला, मांझी ढाना, पीपल चौक, लल्ली चौक, कश्मीरा चौक, गंज बाजार एवं बसोड़ी मोहल्ला में महिलाओं ने आम जनता को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की एवं कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पोला व कर त्योहार मनाने की सलाह दी।
महिला जागरूकता दल द्वारा नारे लगाकर बैतूल वासियों को सद्भावपूर्ण त्यौहार मनाने के लिए समझाइश दी गई।
- कभी न पीयें-शराब,
- किसी को न पीने दें- शराब
- खेलों में सबसे गंदा खेल- जुआं
- सावधानी से मनायें त्यौहार – वरना कोरोना कर देगा बीमार।
+ There are no comments
Add yours